फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीआईए ने जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सीआईए नारनौल की पुलिस टीम ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार को गांव नांगल सिरोही में मंदिर के कमरे से ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया सीआईए नारनौल की टीम को गुप्त सूचना के आधार पर नांगल सिरोही से ताश के पत्तों से जुआ खेलने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों के पास जुआ ताश के पत्ते व जुआ में प्रयोग की जाने वाले भारतीय करेंसी के अलग-अलग कीमत के नोट जो कुल राशि 15 हजार रुपये सहित काबू करके आरोपियों को मौका से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान जोगिंद्र व सुरेंद्र निवासी नांगल सिरोही के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें