फोटो 1 खेल प्रतियोगिता के दौरान युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाते प्रवक्ता धर्म सिंह।स्र
नारनौल। गहली में शहीद सतपाल क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन पर प्रवक्ता धर्म सिंह व गहली चौकी इंचार्ज राकेश कुमार के नेतृत्व में नशा मुक्ति शपथ व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में चूरू की टीम प्रथम रही, जिसे 61000 रुपये ट्रॉफी व मेडल और दूसरे स्थान पर जूही की टीम रही, जिसे 41000 रुपये, जिसे ट्रॉफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में गांव सरपंच कुलदीप सिंह, दिलबाग सिंह, मास्टर कुलदीप, हेड कांस्टेबल सुरेंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद