फोटो संख्या:88- हिंदी पखवाड़ें के समापन के अवसर पर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के साथ शिक्षक व प
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार को हिंदी पखवाड़े का समापन हो गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि हिंदी एक बहुमुखी भाषा और क्षेत्रों से प्रभावित हुई है।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में छठीं से आठवीं कक्षा वर्ग में रामावि धौली की चित्रा प्रथम, रावमावि जांट की निधि द्वितीय व रामावि धौली की तान्या तृतीय रही। नौवीं से 12वीं वर्ग में रावमावि पाली की पायल प्रथम, रावमावि जांट की स्नेहा द्वितीय व रावमावि सेहलंग की दीपांशी तृतीय रहीं। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व शोधार्थियों के आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में पारुल प्रथम, अनमोल द्वितीय व स्नेहा कुमारी तृतीय रही।