फोटो संख्या:51-गांव चितलांग निवासी सपना
महेंद्रगढ़। गांव चितलांग की बेटी सपना जियोग्राफी की असिस्टेंट प्रोफेसर बन गई हैं। तीन मार्च को घोषित हुए परिणाम में उनका चयन होने से परिवार में खुशी का माहौल है। समाजसेवी विजय सिंह ने बताया कि सपना के पिता रोशन लाल एक मेहनतकश मजदूर हैं जो मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने छह बच्चों, जिसमें चार बेटियों और दो बेटों को पढ़ाई के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया और शिक्षा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ से बीए और एमएससी जियोग्राफी की डिग्री प्राप्त की।
सपना ने एक ही प्रयास में नेट भी क्वालिफाई किया। उन्होंने इसका श्रेय अपने पिता रोशन लाल, माता माया देवी, भाई शुभराम व पुरुषोत्तम, अपने गुरुजनों और परिवार के सभी सदस्यों को दिया।