नारनौल। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को छापा मारकर दो दुकानों से 18 छोटे व बड़े गट्टू बरामद किया। चाइनीज मांझा बेचने वालों को गिरफ्तार कर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई। इससे पहले भी पुलिस चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई करते हुए 53 गट्टू चाइनीज मांझा बरामद किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि स्थानीय पुलिस प्रतिबंधित चाइनीज मांझा के खिलाफ सर्च अभियान चला रही है। जिले में चाइनीज डोर की बिक्री व भंडारण पर रोक लगाई गई है। स्थानीय पुलिस द्वारा प्रतिबंधित चाइना डोर की अवैध रूप से बिक्री करने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।