नारनौल। पटिकरा गांव में शादी के दौरान नाचते समय मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सत्यप्रकाश उर्फ कालिया वासी पटिकरा के रूप में हुई है। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आरोपी पर पहले भी लड़ाई झगड़े के दो मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस एक आरोपित हिमांशु को अवैध हथियार के साथ पहले गिरफ्तार किया गया था जो नाचते समय अवैध हथियार लहरा रहा था। इसके अलावा मुकेश उर्फ हाब्बू वासी पटिकरा और मनपाल वासी पटिकरा को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सुरेंद्र वासी पटिकरा ने थाना शहर नारनौल में नामजद और अन्य के खिलाफ शिकायत देते हुए बताया कि वह अपने दोस्त के घर शादी में आया हुआ था, नाचते समय एक युवक अपने हाथ में हथियार लहराकर नाच रहा था, जिस पर शिकायतकर्ता ने उसको ऐसा करने से मना किया, इस पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता और अन्य लोगों के साथ मारपीट की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मारपीट की घटना को अंजाम देने में शामिल एक ओर आरोपी को सोमवार गिरफ्तार कर लिया है, जिसे पूछताछ कर आज उसे न्यायालय में पेश किया गया।