फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पीएमश्री स्कूल के जर्जर तीन कमरों में बच्चों का नहीं पढ़ाया जाएगा

Fri, 01 Aug 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव भोजावास स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी ने टीम के साथ निरीक्षण किया। स्कूल की टपकती छत के तीन कमरों का मौके पर ही एस्टीमेट तैयार कर शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा गया।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला के 31 जुलाई के अंक में भोजावास गांव के पीएमश्री स्कूल की छत जर्जर, बरसात में टपकता है पानी शीर्षक से खबर छपी । इसको संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के आदेश पर शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी कनीना डॉ. विश्वेश्वर कौशिक अपनी टीम के साथ निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस टीम में शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया।
इस दौरान उनके साथ खंड संसाधन संयोजक दिलबाग सिंह, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता बलवंत सिंह, प्राचार्य अशोक कुमार थे। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि स्कूल में कक्षा 6 से लेकर 12 तक 671 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसमें 18 कमरे बने हैं।
विज्ञापन

पहले यह विद्यालय दो शिफ्ट में चलता था, लेकिन अब यह विद्यालय एक ही शिफ्ट में चल रहा है। इसके कारण कमरों का अभाव बना हुआ है। निरीक्षण के दौरान तीन कमरों में खामियां पाई गई हैं। तीनों कमरों की मरम्मत के लिए कनिष्ठ अभियंता बलवंत द्वारा एस्टीमेट बना दिया है। तब तक इन तीनों कमरों में कोई कक्षा नहीं लगेगी। विद्यार्थियों को दूसरे कमरों में शिफ्ट किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक 671 विद्यार्थी हैं जिनके लिए 26 कमरों की आवश्यकता है।

- वर्जन:
जिला उपायुक्त के आदेशानुसार भोजावास विद्यालय का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान तीन कमरों में कमियां पाई हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की ओर से मौके पर ही इन कमरों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाया गया है। यह एस्टीमेट शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा जा चुका है। जल्द ही इनकी मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. विश्वेश्वर कौशिक, खंड शिक्षा अधिकारी कनीना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें