फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली

Wed, 14 Aug 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। तिरंगा हमारी शान है, यह हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा हमारे देश के वीर शहीदों के नाम है। यह बात मंगलवार को एसडीएम संजीव कुमार ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करते हुए कही। उन्होंने स्कूल के बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

यह तिरंगा यात्रा राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ से शुरू होकर महिला राजकीय महाविद्यालय में जाकर संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में स्कूल के बच्चों में काफी जोश दिखा। यात्रा में स्कूल के बच्चे भारत माता की जय व जय हिंद के नारे लगाते नजर आए। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन रमेश सैनी, जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू, कोच प्रवीण रंगा, कोच जयवीर सिंह, कोच मोनिका, नर्सरी कोच, राजेश शर्मा झाड़ली, हरीश रोहिल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें