फोटो संख्या:83- गांव पाली में बाबा जयराम दास स्थित आश्रम में आयोजित हिंदू सम्मेलन में उपस्थित
महेंद्रगढ़। परिवारों में जो कटुता बढ़ रही है उसका परिणाम उनके बालक भुगत रहे हैं समाज में जो जाति विभाजन हो रहा है। उसका परिणाम हिंदू समाज भुगत रहा है। यह बात रविवार को बाबा जयराम दास स्थित आश्रम पर पाली मंडल के हिंदू सम्मेलन में संत राजेंद्र दास जटेला धाम ने कहीं।
उन्होंने कहा कि आज भारत की संस्कृति पर पाश्चात्य का प्रभाव इतना अधिक हो गया है कि मां-बाप पुत्र, पुत्री में भी आपस में दूरियां बढ़ गई है। भारत का जनमानस अब भी विदेशी चीजों की तरफ आकर्षित होता है। ललिता भारद्वाज के नेतृत्व में लड़कियों ने दंड प्रहार का दृश्य दिखाया। 11 बच्चे महापुरुषों का वेश धारण कर मंच पर पहुंचे। आए हुए अतिथियों का अभिनंदन कैलाश पाली ने किया। सभी का आभार कार्यक्रम के संयोजक दशरथ सिंह ने किया। संवाद