फोटो संख्या:61ढाढौत राजकीय स्कूल में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी। विज्ञप्त
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढ़ाढोत में भाषा संवर्धन शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिताओं और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों को बताया गया कि चित्रकला केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि विचारों और कल्पनाशक्ति को व्यक्त करने का माध्यम है। प्रवक्ता धूप सिंह और कला अध्यापक विजेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कोऑर्डिनेटर सतन सिंह यादव समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने व सीखने के लिए प्रेरित किया। संवाद