फोटो संख्या:82- सैनी हाई स्कूल महेंद्रगढ़ में बच्चों को पढ़ाते शिक्षक--स्रोत- संस्थान
महेंद्रगढ़। सैनी हाई स्कूल में बाल चरित्र निर्माण सभा, भारत विकास परिषद और सैनी हाई स्कूल के संयुक्त प्रयास से निशुल्क संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का संचालन रतीराम टोंक की अध्यक्षता में हुआ। पहले दिन सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र वानप्रस्थी ने बच्चों को योगासन करवाए। रमेश टांक ने संस्कार कार्यशाला में बच्चों को अच्छे व्यवहार, वंदना और आत्मपरिचय सिखाया। कुल 22 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभिन्न लोग उपस्थित रहे। यह शिविर एक माह तक चलेगा और सभी बच्चों को आमंत्रित किया गया है। संवाद