फोटो संख्या:76- गांव ऊंची भांडोर में ग्रामीणों को नशा के प्रति जागरूक करती पुलिस की टीम--स्रोत-
महेंद्रगढ़। पुलिस की दो टीमों ने अलग-अलग गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ और नए आपराधिक कानूनों के प्रति जागरूक किया। इस अभियान के गांव भांडोर नीची, गांव जाटवास में जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। निरीक्षक शारदा व उनकी टीम की ओर से विशेष रूप से युवा वर्ग को नशे के घातक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया गया और उन्हें इस सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान गांव भांडोर नीची के सरपंच रामसिंह व गांव जाटवास के सरपंच राजकुमार सहित दोनों गांवों सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद