फोटो 08रिहर्सल करते स्कूली बच्चे। विभाग
नारनौल। स्थानीय आईटीआई परिसर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मंगलवार को विभिन्न स्कूलों के बच्चों की ओर से रिहर्सल की गई। इस अवसर पर स्कूलों से आए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी व मार्च पास्ट आदि का अभ्यास किया। इस मौके पर नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने टीम प्रभारियों को निर्देश दिए कि सांस्कृतिक टीमों का निर्धारित समय में ही कार्यक्रम प्रस्तुत करवाएं। सभी सांस्कृतिक टीमें समय पर पहुंचकर अपने क्रम के अनुसार तैयारी करें ताकि समय पर ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा सकें। नगराधीश ने बताया कि आईटीआई मैदान में मनाए जाने वाले जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को आईटीआई मैदान में ही होगी। संवाद