फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134 के तहत बच्चों को नहीं मिला दाखिला, डीसी से मिलने पहुंचे अभिभावक

विज्ञापन
डीसी कार्यालय में ज्ञापन देने जाते नियम 134ए के तहत परीक्षा पास बच्चे और उनके अभिभावक। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
हरियाणा सरकार के शिक्षा अधिनियम 134 ए के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने के विरोध में शुक्रवार को उनके परिजनों ने सचिवालय में डीसी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने बताया कि यदुवंशी स्कूल संचालक बच्चों को दाखिला देने से मना कर रहा है। लोगों ने बताया कि बच्चों के कागजात पूरे होने पर भी स्कूल संचालक उनको बार-बार चक्कर कटवा रहे हैं। वहीं शुक्रवार को दाखिला देने से मना कर दिया, जो सरकार के नियमों की सरेआम अवेहना है। नियम 134 ए के तहत दाखिला की अंतिम तिथि शुक्रवार होने की वजह से परिजन भी चिंतित रहे। इस अवसर पर हरिओम, राजू, जीवन, हर्शिका, सुनील कुमार, दीपक, राजेश, राजकुमार, ममता, राजबाला व सुमन समेत अन्य परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें