फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बच्चों व ग्रामीणों को मिला हवन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
फोटो संख्या:64-राजकीय  माध्यमिक विद्यालय सिसोठ में  हवन करते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य --स्रोत- 
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आर्य समाज सिसोठ ने रविवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिसोठ में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञाचार्य वेदप्रकाश आर्य ने बालक-बालिकाओं और ग्रामीणजनों को विधिवत यज्ञ का प्रशिक्षण दिए। उन्होंने बताया कि यज्ञ और योग का जीवन में विशेष महत्व है। यज्ञ से निकलने वाली ऊर्जा मनुष्य को सकारात्मक बनाती है और पर्यावरण को शुद्ध करती है। मिशन जनसेवा के अध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि वेदप्रकाश आर्य 7 जून 2026 से प्रत्येक रविवार सुबह आठ बजे हवन करवा रहे हैं। इसका उद्देश्य आत्मिक शांति और पर्यावरण शुद्धि है। विपिन कुमार ने यजमान के रूप में आहुतियां डलवाईं। कार्यक्रम में वेदप्रकाश आर्य, विपिन कुमार, शमशेर सिंह सहित विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें