फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीया मेकिंग में बच्चों ने दिखाया उत्साह

Sun, 30 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला नई सराय स्थित सिटी प्ले स्कूल में आयोजित दीपावली महोत्सव के  तीसरे दिन शनिवार को दिया डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस  अवसर पर बच्चों ने सुंदर दीपक सजाये। ये प्रतियोगिता कक्षा प्रथम से चतुर्थ तक के बच्चों की आयोजित की गई। ये जानकारी स्कूल प्रबंधक अशोक सैनी ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में  कक्षा प्रथम ए में मनीष सैनी प्रथम, इलेश द्वितीय तथा यश तृतीय रहा। कक्षा  प्रथम बी में पार्थ शर्मा प्रथम, कर्ण द्वितीय तथा देविका तृतीय रही। वहीं  कक्षा दूसरी में खिलिक व हैरून प्रथम, नियति व मयूर द्वितीय तथा दीपक, यश व  प्रियांशु तृतीय रहे।

वहीं कक्षा तृतीय में पलक कौशिक प्रथम, प्रियंका  सैनी द्वितीय तथा वंदना सैनी तृतीय रहे। कक्षा चतुर्थ में नियति शर्मा  प्रथम, रोहण व हिमांशु द्वितीय तथा प्रशांत, हिमांशी सैनी व रिया तृतीय  रही। इस मौके पर संतोष यादव, रितु सोनी, भावना सोनी, प्रिया जांगड़ा, कविता  यादव, डिंपल वर्मा, साक्षी सैनी, पूनम यादव, टीना वर्मा, पूनम गोयल, सुमन  सैनी, दिपा, दमनप्रीत कौर, मुस्कान, धनपती, रवींद्र यादव व मितैष कुमार  उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें