फोटो संख्या:59 अपने कार्यालय से जागरूकता यात्रा को रवाना करते विधायक कंवर सिंह। स्रोत: स्वयं
महेंद्रगढ़। सोसायटी फॉर एजुकेशन एंड वैलफेयर एक्टिविटिज (सेवा) संस्था की ओर से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के गांवों व शहरों में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष रथ यात्रा निकाली जा रही है। इसके तहत शनिवार को महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने अपने कार्यालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर एवं हस्ताक्षर कर रवाना किया। विधायक ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है जो उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों पर सीधा प्रहार करता है। इस अवसर पर हेमंत शर्मा, हेमंत सैनी, कर्मपाल यादव, विकास यादव, छोटेलाल, जय भगवान, अमित कुमार, ललित कुमार मौजूद रहे। संवाद