फोटो नंबर-10रुद्र महायज्ञ में पूर्ण आहुति डालते लोग। स्रोत-आयोजक
नारनौल। तेजादास आश्रम पटीकरा में आयोजित पंचकुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ का शनिवार को पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। महायज्ञ के अंतिम दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति अर्पित कर धर्म लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए हजारों भक्तों ने महायज्ञ के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। महंत नंदकिशोर दास महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ मनोकामना पूर्ति के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिसमें श्रद्धालुओं की आस्था और सहभागिता सराहनीय रही। उन्होंने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। संवाद