फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह देश की प्रगति में बाधा : दयानंद

Thu, 06 Feb 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 04बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ लेते विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य।स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। जैलाफ राजकीय विद्यालय में बाल विवाह के विरुद्ध सेमिनार और शपथ का एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह के नेतृत्व में आयोजन किया गया। प्राचार्य लोकेश कुमार ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

कानूनी साक्षरता क्लब के इंचार्ज प्रवक्ता दयानंद ने कहा कि बाल विवाह देश की प्रगति में बाधा है। बाल विवाह से बालिकाओं के स्वास्थ्य व विकास पर बुरा प्रभाव पड़ता है। उनका मानसिक विकास भी प्रभावित होता है। इससे लड़कियां शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। कई बालिकाओं को सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ता है।
प्रवक्ता धर्म सिंह ने सभी स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलवाई। बच्चियों की सुरक्षा व शिक्षा के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। सभी के सामूहिक प्रयास से ही बाल विवाह मुक्त भारत का निर्माण हो सकता है। प्रवक्ता राकेश कुमार ने छात्रों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया और जागरूक किया। इस अवसर पर प्रवक्ता डॉ. महताब, डॉ. होशियार सिंह, मलखान सिंह, सुरेंद्र, सुनील भाटिया, सुमन, शर्मिला, दीपिका, अनिल गजराज, प्रदीप ,सुनील, विक्रम, श्रवण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें