फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह बच्चों के भविष्य को प्रभावित करता है : शारदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निरीक्षक शारदा व उनकी टीम ने शहर के वार्ड नंबर 18 और 22 में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इससे पहले वार्ड 23 और 26 में भी ऐसे कार्यक्रम किए गए थे। अभियान के दौरान लोगों को बाल विवाह रोकने, बच्चों के अधिकारों, नशे के दुष्प्रभाव और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। निरीक्षक शारदा ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है। इससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और लड़कों की 21 वर्ष है। उन्होंने लोगों से बाल विवाह की सूचना पुलिस या संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें