फोटो 01 यजमान को माता रानी का चित्र सौंपते क्लब सदस्य। स्रोत: क्लब
नारनौल। टाइगर क्लब परिवार की ओर से हुडा सेक्टर में आयोजित माता रानी की चौकी शुक्रवार रात श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब प्रधान राकेश यादव ने की। शुरुआत में पंडित नारायण शास्त्री ने मुख्य यजमान दिनेश वर्मा व उनके परिवार से विधिवत पूजन करवाया। इसके बाद परमानंद वर्मा, विकास जागिड़, सौरभ वर्मा, नवीन वशिष्ठ, जय प्रकाश अग्रवाल और अनिल लक्खा ने माता रानी के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। अंत में माता की आरती की गई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद