लापत बच्चे के साथ पुलिस अधिकारी। संवाद
- फोटो : Narnol
सिटी थाना पुलिस टीम ने पुरानी सराय से लापता 13 वर्षीय बच्चे को शनिवार को जयपुर से बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि घर से खेलने के लिए निकला था। वह अपनी मर्जी से गया था। किसी अपहरण नहीं किया।
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन के दिशा निर्देश में थाना शहर नारनौल पुलिस की टीम ने 13 साल के लापता बच्चे को ढूंढ निकलने में कामयाबी हासिल की है। पुरानी सराय का रहने वाला मोहित 16 फरवरी की शाम से घर से लापता था। पुलिस के कड़े प्रयासों से शनिवार शाम बच्चे को जयपुर से सही सलामत बरामद कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुरानी सराय निवासी राजेश ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दर्ज कराई कि 16 फरवरी की शाम से उसका बच्चा मोहित लापता है। 16 फरवरी की शाम को मोहित घर के सामने जागरण में गया था। उसके बाद से घर नहीं गया। शिकायत मिलने पर पुलिस बच्चे की तलाश शुरू कर दी। एसएचओ सिटी थाना कृपाल सिंह की टीम बच्चे की तलाश में थी। पुलिस की टीम ने शनिवार की शाम को बच्चे को जयपुर से बरामद किया है। कृपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में एक युवक के साथ बच्चा जाता हुई दिखाई दिया था। फुटेज मिलने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को शक था कि बच्चा जयपुर की ओर गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम जयपुर में थी। वहीं बच्चे के परिजन भी लगे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बच्चा जयपुर जाना चाहता था। जिस युवक के साथ बच्चा दिखाई दे रहा है, उसने बच्चे को जयपुर के लिए बैठाकर कोटपूतली में ऊपर गया था। बच्चा जयपुर में घूम रहा था। शादी विवाह में खाना खा लेता था। बता दें कि मोहित के लापता होने के बाद लोगों को अफवाह उड़ा दी थी कि बच्चा चोर गिरोह शहर में आ गया है। इसके बाद पुलिस को सफाई देनी पड़ी थी और बच्चे की तलाश चल रही थी। मोहित की बरामदगी से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। पुलिस ने दिनेश के अपहरण कांड को भी शुक्रवार को सुलझा लिया था। ऐसे में दोनों मामलों को पुलिस ने सुलझा लिया है।