फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने दुकानों से लिए कुट्टू के आटे के सैंपल

Fri, 24 Mar 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी और खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम द्वारा शहर के बाजारों में कुट्टू के आटे को लेकर छारे मारे गए। कार्रवाई के दौरान आईबा स्टोर और महावीर चौक की दुकानों पर कुट्टू के आटे के सैंपल भरे।
विज्ञापन

बात दें कि वीरवार को सोनीपत शहर में कुट्टू के आटे का सेवन करने से सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ गई। जिसके प्रशासन ने मामले में संज्ञान लेते हुए एडवाइजरी जारी की। वहीं मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम व खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने नारनौल शहर में कुट्टू आटे को लेकर छापे मारे। इस दौरान खाद्य एवं सुरक्षा विभाग से डॉ. दीपक चौधरी व मुकेश कुमार, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से एसआई सचिन कुमार, एसआई कर्मपाल तथा खुफिया विभाग से एसआई संदीप व उनकी टीम ने शहर विभिन्न स्टोर पर छापा मारा। टीम ने सबसे नकली ग्राहक बनाकर स्टोर में भेजा। इस दौरान टीम को 10 किलोग्राम कुट्टू का आटा मौके पर मिला। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की तरफ से कुट्टू के आटे के सैंपल लिए गए। स्टोर मालिक के लाइसेंस की जांच भी की। खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने सैंपल के संबंध में स्टोर संचालक को नोटिस दिया है जोकि आगामी नियम अनुसार कार्यवाही लैब से सैंपल के नतीजे प्राप्त होने उपरांत अमल में लाई जाएगी।
डीसी ने भी मिलावटी सामान को लेकर जारी की एडवाइजरी
डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे नवरात्र में उपवास के दौरान मिलावटी पुराना या खराब गुणवत्ता का सामान प्रयोग न करें। उपवास के दौरान कु्ट्टू के आटे से बनी चपाती या पूरियां, पकोड़े व हलवा आदि का प्रयोग करते हैं। कई बार पुराने आटे से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि ध्यान रहे यह कुट्टू का आटा ताजा हो तथा कहां से खरीदा है यह भी पता रहे। उन्होंने कहा कि नागरिक जागृत रहें ताकि मिलावटी पुराना या गुणवत्ता हीन सामान न तो दुकानदार बेच सके और न ही हम खरीदें। साथ ही जरूरत पड़ने पर ऐसे समाज के शोषक लालची व खराब सामान बेचने वालों को कानून के सामने लाकर दंडित करवाने में मद्द करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें