फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने सरकारी राशन डिपो पर मारा छापा

Tue, 21 Mar 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी द्वारा सोमवार को गांव शेखपुरा में सरकारी राशन डिपो पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। जांच के दौरान टीम को ऑनलाइन रिकार्ड अनुसार राशन डिपो से गेहूं व चीनी की मात्रा कम मिली। जिस पर खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा डिपो धारक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम को गांव शेखपुरा के राशन डिपो में गड़बड़ी की सूचना मिल रही थी। जिस पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की तरफ से सहायक उप निरीक्षक सचिन कुमार, मुख्य सिपाही सुनील कुमार, खुफिया विभाग की तरफ से उप निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार के अलावा जिला खाद्य आपूर्ति विभाग से उप निरीक्षक कविता कुमारी व उप निरीक्षक सतवीर मौके पर पहुंचे। छापामारी के दौरान डिपो धारक प्रदीप कुमार मौके पर हाजिर नहीं मिला। जिस पर टीम ने स्थानीय पार्षद अतर सिंह को मौके पर बुलाया। जिसकी मौजूदगी में वीडियोग्राफी करके राशन डिपो का ताला तोड़ा गया। जिसके बाद राशन की जांच की गई। जांच के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग के ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार 4 क्विंटल 47 किलोग्राम गेहूं व 17 किलोग्राम चीनी कम मिली। जिस पर खाद्य आपूर्ति विभाग की उप निरीक्षक कविता देवी ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के लिए स्थानीय पुलिस को लिखा है। पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग की शिकायत पर डिपो धारक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें