फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री 25 को करेंगे ट्रामा सेंटर का उद्घाटन

Tue, 23 Sep 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-16नारनौल के नागरिक अस्पताल में बना ट्रामा सेंटर। - फोटो : शहर ​​स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
विज्ञापन
नारनौल। नागरिक अस्पताल में बनकर तैयार ट्रॉमा सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन 25 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सैनी पंचकूला से करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। ट्रॉमा सेंटर के शुरू होने से घायलों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में 656.41 लाख रुपये की लागत से नागरिक अस्पताल परिसर में ट्रॉमा सेंटर भवन का निर्माण करने की योजना बनाई गई थी। कोरोना काल में काम अधर में लटक गया था। ट्रामा सेंटर 2024 में बनकर तैयार हो गया था।
इससे पहले भी उद्घाटन को लेकर चर्चाएं होती रही है लेकिन लोगों को ट्रामा सेंटर की सौगात नहीं मिल सकी। ट्रॉमा सेंटर शुरू होने से गंभीर मरीजों का इलाज करने के लिए सभी आपातकालीन सुविधाएं आमजन को मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने ट्रामा सेंटर भवन के उद्घाटन की संपूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भी प्रेषित किया है। इसमें ट्रामा सेंटर भवन में चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाने की बात कहीं है।
इसके अलावा सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयां, उपकरण भी उपलब्ध करने के बारे में कहा गया है। इसको लेकर 23 सितंबर को रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।

गंभीर मरीजों को नहीं करना पड़ेगा रेफर


जिले में अभी सुविधाओं के अभाव में रोहतक मरीजों को रेफर करना पड़ता है। ऐसे में ट्राॅमा सेंटर शुरू होने से गंभीर घायलों को जिले में ही बेहतर इलाज मिल सकेगा। रोहतक व नारनौल के बीच दूरी 125 किलोमीटर है। इस कारण मरीज को रोहतक पीजीआई पहुंचने में ढाई से तीन घंटे का समय लगता है। ऐसे में कई बार गंभीर मरीज पीजीआई पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन


वर्जन:

25 सितंबर को ट्रामा सेंटर का मुख्यमंत्री नायब सैनी पंचकुला से उद्घाटन करेंगे। इसको लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें