फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 25 को मुख्यमंत्री महेंद्रगढ़ में करेंगे विजय संकल्प रैली को संबोधित

विज्ञापन
जयराम सदन महेंद्रगढ़ में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते पूर्व ​शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कांग्रेस में टिकटों को लेकर आपसी लड़ाई जारी है, पार्टी के नेता अनेक खेमों में बंटे हुए हैं। कांग्रेसी नेता देश का कैसे भला करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा सोमवार को जयराम सदन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 25 अप्रैल को सब्जी मंडी में प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विजय संकल्प रैली के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में सभी अपने 10 लोकसभा प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतार दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता के बलबूते पर 10 की 10 लोकसभा सीटों पर हरियाणा में कमल खिलाएगें और देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाने में सहयोग करेंगे, जिसकी शुरुआत हो चुकी है। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि देश को तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जरूरत है। इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, गुरुग्राम भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ के अलावा महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र पांचों मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें