फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय सम्मान सम्मेलन की तैयारी का लिया जायजा

Sun, 14 Jul 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- हकेंविवि में रैली स्थल का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री नायब सैनी व अन्य-स्रोत-- सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महेंद्रगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने शनिवार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में पहुंचकर 16 जुलाई को आयोजित होने वाले पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन की तैयारी का जायजा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे। सीएम ने इस सम्मेलन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने सम्मान समारोह में लोगों के बैठने, बिजली-पानी और पार्किंग की व्यवस्था के बारे में अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने से आने वाले नागरिकों को सम्मेलन में पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए अधिकारी सभी प्रकार के पुख्ता प्रबंध करें। कार्यक्रम स्थल पर बहुत बड़ा जर्मन हैंगर लगाया जा रहा है। यहां पर मुख्य स्टेज के अलावा वीआईपी और सांस्कृतिक स्टेज बनेंगे। उन्होंने बसों और अन्य वाहनों के आवागमन के संबंध में रूट प्लान की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दिन यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा, जिलाध्यक्ष दयाराम यादव, रेवाड़ी पुलिस रेंज के महानिदेशक राजेंद्र कुमार, उपायुक्त मोनिका गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें