नारनौल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग एवं गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने वीरवार को वार्ड नं.19 स्थित डिपो होल्डर राजेश कुमार सैनी वासी टहला रोड नारनौल के राशन डिपो पर छापा मारा। इस दौरान राशन डिपो का ताला बंद मिला।
ड्यूटी मैजिस्ट्रैट नायब तहसीलदार की मौजूदगी में राशन डिपो के गेट का ताला तोड़ा गया। इसके बाद टीम ने राशन डिपो पर छापा मारा। इस दौरान पीओएस मशीन (नंबर 10840010060) के रिकार्ड अनुसार 18 क्विंटल 04 किलोग्राम गेहूं, 14 क्विंटल 90 किलोग्राम गेहूं (पीएमकेवाई योजना अनुसार), 04 क्विंटल 64 किलोग्राम बाजरा, 10 किलोग्राम चीनी, राशन डिपो पर नहीं मिली। इसके अलावा वीरवार को 02 को इस राशन डिपो पर कंफैड द्वारा 247 बैंग गेहूं के पहुंचाए गए थे, जिनमे से मौके पर 226 बैग मिले, जो 21 बैंग रिकार्ड अनुसार कम पाए गए, जिनका वजन 10 क्विंटल 50किलोग्राम बनता है। डयूटी मैजिस्ट्रैट के सामने राशन डिपो को सील किया गया। खादय एंव आपूर्ति नियन्त्रक विभाग के उ.नि. सत्यबीर द्वारा डिपो होल्डर के खिलाफ सरकारी राशन मे गबन करने के संबंध मे एक लिखित शिकायत थाना शहर नारनौल मे दी गई। इस मौके पर टीम में मुख्यमंत्री उडनदस्ता रेवाडी से सचिन, कर्मपाल, मुख्य सिपाही सुनिल, तथा गुप्तचर इकाई नारनौल से उप निरीक्षकलीलाराम, उप निरीक्षक जसवंत, मुख्य सिपाही अनिल, मुख्य सिपाही पवन कुमार व खादय एंव आपूर्ति नियंत्रक विभाग नारनौल से उप निरीक्षक सत्यबीर थे।