फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.44 करोड़ से बनीं छह व्यायामशालाओं और पार्क का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
पार्क का शुभारंभ करते विधायक सीताराम व डीसी समेत अन्य लोग। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को प्रदेश के 98 नवनिर्मित पार्क व व्यायामशालाओं का ऑनलाइन लोकार्पण किया। इनमें जिला महेंद्रगढ़ में 1.44 करोड़ की लागत से तैयार 6 पार्क व व्यायामशाला शामिल हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुए लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने की। जिला स्तर पर सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम के लिए गांव शोभापुर में एलईडी लगाई गई थी। इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हमारे देश के इतिहास में गुरुजनों ने हमेशा मनुष्य के मानसिक शारीरिक व बौद्धिक विकास को महत्व दिया है। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार योग और आयुर्वेद को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुसार प्रदेश में वेलनेस सेंटर बनाए जाएंगे। ये सेंटर इन्हीं पार्क व योगशालाओं में बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार एक हजार आयुष सहायक भर्ती करेगी ताकि वे योग के साथ-साथ हमारी आयुर्वेदिक पद्धति से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा बनाई गई इन सभी व्यायामशालाओं की देखरेख का जिम्मा अब जिला परिषद को सौंपा जाएगा। वहीं आयुष विभाग यहां पर वेलनेस सेंटर में जरूरत अनुसार दवाइयों का प्रबंध करेंगा व महत्वपूर्ण जड़ी-बूटियां भी इन पार्क में लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले कई वर्षों से गांवों में खेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग हो रही थी जिसके मद्देनजर पंचायती राज विभाग द्वारा यह काम शुरू किया गया है। आने वाले समय में ग्रामीण अंचल में खेल के मामले में और भी अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जाएगा।
इन गांवों को मिली पार्क व व्यायामशालाओं की सौगात
जिले के गांव शोभापुर से ही रविवार को जिले की सभी 6 ग्राम व्यायामशालाओं का उद्घाटन हुआ। यहां से कनीना के गांव सेहलंग, महेंद्रगढ़ के गांव बलायचा व जांजडियावास, नारनौल के गांव शोभापुर और नांगल चौधरी के गांव बनिहाड़ी व नांगल कालिया की नवनिर्मित पार्क एवं व्यायामशालाओं का लोकार्पण हुआ। इन सभी पर लगभग 144 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस दौरान उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि प्रदेश का हर नागरिक पूर्ण रूप से स्वस्थ रहें। हम सभी को सुबह हर रोज एक घंटा योग को जरूर देना चाहिए। समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त मुनीष नागपाल, एसडीएम विश्राम कुमार मीणा, एसडीएम मनीष फोगाट, सीईओ जिला परिषद लक्ष्मीनारायण, राज नरेश यादव, डीएसओ ज्योति रानी, बीडीपीओ प्रमोद कुमार व सरपंच बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
जिला के 57 गांवों के लिए पार्क व व्यायामशाला का बजट मंजूर है : सीताराम
जिले के गांव शोभापुर में इस लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचल के युवाओं को सभी प्रकार की खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कृत संकल्प है। आज एक साथ जिला की 6 पार्क व व्यायामशालाओं का उद्घाटन हुआ है। इससे युवा वर्ग को ना केवल स्वास्थ्य लाभ मिलेगा बल्कि उसका बौद्धिक विकास भी होगा। यादव ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में योग को बढ़ावा देने के लिए दो एकड़ क्षेत्र में 35 पार्क में व्यायामशालाओं के निर्माण के लिए एचआरडीएफ योजना के तहत लगभग 985 लाख रुपये की राशि मंजूर की जा चुकी है। सभी पर चरणबद्ध तरीके से काम कराया जाएगा। जिला के 22 गांवों में इसी योजना के तहत 4 एकड़ में पार्क व व्यायामशाला के निर्माण के लिए पंचायत समितियों को लगभग 1073 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से लगभग 536 लाख रुपये की राशि प्रथम किस्त के रूप में जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें