फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री ने नीरपुर राजपूत के रतनपाल को बेस्ट सरपंच का अवाॅर्ड दिया

Sun, 23 Mar 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 09गांव नीरपुर राजपूत के सरपंच रतनपाल सिंह चौहान को सम्मानित करते मुख्यमंत्री नायब
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने शनिवार को गांव नीरपुर राजपूत के सरपंच रतनपाल सिंह चौहान को पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में बेस्ट सरपंच का अवाॅर्ड दिया। इस श्रेणी में हरियाणा के तीन सरपंचों को चुना गया है।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. विवेक भारती और पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ व अन्य अधिकारी समय-समय पर गांव नीरपुर राजपूत में सरपंच और ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते रहे हैं। गांव के सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्टेडियम में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों व ग्रामीणों के बीच क्रिकेट मैच भी होता रहा है।

सरपंच रतनपाल सिंह चौहान ने गांव में जल बचाने के लिए प्रयास किए हैं। घरों से निकलने वाले बारिश के पानी व गंदे पानी के लिए अलग-अलग तालाब खुदवाया गया है, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके। साथ ही भूमिगत जल को रिचार्ज किया जा सके। गांव में समय-समय पर जल बचाने के लिए प्रेरणा शिविरों का आयोजन भी होता रहा है। इसके अलावा जगह-जगह साफ-सफाई करवाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित भी किया। वहीं सीएसआर के माध्यम से गांव में लगभग एक करोड़ रुपये का निवेश किया गया है।
विज्ञापन


सरपंच की इस उपलब्धि पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने जिले के अन्य गांव के सरपंचों को भी इनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी है। इसके अलावा गांव को नशामुक्त गांव घोषित किया गया है। डीसी ने कहा कि अगर इच्छाशक्ति हो तो कोई भी कार्य किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें