फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने श्रम कार्यालय में किया औचक निरीक्षण, तीन कर्मचारी मिले गैर हाजिर

Sat, 03 Aug 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12श्रम विभाग कार्यालय में जांच करती सीएम फ्लाईंग टीम।
विज्ञापन
नारनौल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व सीआईडी ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से श्रम कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में तैनात चार कर्मचारियों में से तीन अनुपस्थित मिले। इसके अलावा दस्तावेजों की जांच की। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों के पास भेज दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की तरफ से सहायक उप निरीक्षक सचिन कुमार, सीआईडी विभाग की तरफ से उप निरीक्षक विनोद कुमार, सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार ने श्रम कार्यालय अनाज मंडी में औचक निरीक्षण किया। टीम सुबह 10 बजे श्रम कार्यालय में पहुंच गई थी। टीम ने करीब एक घंटे तक रिकाॅर्ड की जांच की। वहीं श्रम कार्यालय में चार कर्मचारियों में से केवल एक कर्मचारी उपस्थित मिला। उसके अलावा तीन कर्मचारी गैरहाजिर मिले। श्रम विभाग से संबंधित सभी योजनाओं के दस्तावेज व उन योजनाओं का लाभ ऑनलाइन पोर्टल पर किया जाता है। श्रम विभाग की योजनाओं से संबंधित सभी दस्तावेजों की जांच की, जो सही मिले। टीम को पूछताछ में बताया कि श्रम विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए वर्ष 2023-24 में अब तक जिला में 20 जागरूकता कैंप लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने एक माह में बिजली निगम, कृषि विभाग, हुडा सेक्टर, नागरिक अस्पताल में औचक निरीक्षण कर जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें