फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बम बम के जयकारों से गूंजे शिवालय, मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Sat, 03 Aug 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटाे संख्या:62- मोदाश्रम मेले में सामान खरीदती महिलाएं--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्रावण माह में शहर में शिवरात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर दिनभर मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। शहर के अधिकतर मंदिरों में भक्तों की कतार भी देखने को मिली। इसके अलावा हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों ने रात 12 बजकर एक मिनट पर मंदिर में कांवड़ चढ़ाना शुरू कर दिया। इसके अतिरिक्त हरिद्वार और गंगोत्री से लाई गई डाक कांवड़ के गंगा जल से शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं सामूहिक रूप से भगवान भोलेनाथ के भजन गाते हुए मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया गया। शहर के मोदाश्रम मंदिर, मोहल्ला कायमपुरा स्थित विकटेश्वर मंदिर, ब्रह्मचारी आश्रम स्थित शिव मंदिर, अनाज मंडी स्थित मंदिर, मोहल्ला वाल्मीकि के मंदिर, मौहल्ला सैनी पुरा स्थित शिव मंदिर में अतिरिक्त अन्य मंदिरों में शिव भक्तों जलाभिषेक किया। भोलेनाथ को बेल पत्र, फूल, पत्तियां, धतूरा, भांग सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर पूजा की। शहर के प्राचीन मोदाश्रम मंदिर को रंग-बिरंगे और खुशबूदार फूलों से भव्य सजावट की गई। ग्रामीणों क्षेत्रों के विभिन्न मंदिरों में दिनभर हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ियों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।
मोदाश्रम में हुआ मेले का आयोजन
दोहान नदी स्थित प्राचीन मोदाश्रम में सावन माह की शिवरात्रि पर मेला लगा। इस मौके पर शिव भक्तों द्वारा मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। फूलों व रंग-बिरंगी लाइटों से सजे भगवान शंकर का मंदिर आकर्षक का केंद्र रहा। मेले में लगे झूले महिलाओं की पहली पंसद रहीं। झूले पर महिलाओं की भीड़ रही। मेले में आए भजन मंडली ने भी बाबा की महिमा का गुणगान किया। मेले के उपलक्ष्य में मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

फोटाे संख्या:62- मोदाश्रम मेले में सामान खरीदती महिलाएं--संवाद

फोटाे संख्या:62- मोदाश्रम मेले में सामान खरीदती महिलाएं--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें