कनीना। मंगलवार को बाबा मोल्ड़नाथ युवा दल ने बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों ने ठंडे मीठे पानी की चौथी विशाल छबील लगा कर राहगीरों की प्यास बुझाई। दल के प्रधान विजय सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में पेयजल सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है।
कनीना क्षेत्र के युवाओं द्वारा बनाया गया बाबा मोल्ड़नाथ युवा दल समय-समय पर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य करता है। कनीना से रेवाड़ी कोसली की तरफ जाने वाले मार्ग करीब दो हजार राहगीरों की प्यास बुझाई गई। इस दौरान प्रियांक शर्मा, राम कुमार, राकेश यादव, होशियार सिंह, दुष्यंत, राजेंद्र, देवेंद्र, कृष्ण, महेश, दिनेश, सुबे सिंह आदि मौजूद रहे।