रेलयात्रा के दौरान चोरी की वारदात रोकने के लिए रेलवे स्टेशन पर महिला पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। एसपी सामानों की जांच की। चेकिंग अभियान रेलवे एसएसपी राकेश आर्य के आदेश पर चलाया गया। पुलिस टीम ने स्टेशन पर आने जाने वाली गाड़ियों, पार्किंग, मुसाफिर खाना, टिकट घर को चेक किया। टीम ने महिला यात्रियों, लड़की और औरतों के सामान को भी चेक किया।
टीम इंचार्ज एएसआई उर्मिला देवी ने बताया कि यात्रा के दौरान चेन स्नैचिंग, बैग में रखे जेवरात आदि चोरी हो जाते हैं। इस प्रकार के मामलों पर रोक लगाने के लिए चेकिंग की गई। उन्होंने महिलाओं को संभल कर यात्रा करने की सलाह दी। टीम में रेलवे वार्ड इंचार्ज कृष्णा जांगड़ा, प्रेम चंद, हेम लता, दयाराम जीआरपी चौकी इंचार्ज उमेद सिंह शामिल थे। रेल में छेड़छाड़ की शिकायत के लिए रेलवे पुलिस ने टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। ट्रेन में छेड़छाड़ होने पर 1091, 1512 पर सूचित कर सकते हैं।