फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी के दौरान काठमंडी में गूंजे राधा रानी के जयकारे

Mon, 07 Oct 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-13मोहल्ला काठमंडी में प्रभात फेरी निकालती महिलाएं। स्त्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन द्वारा रविवार सुबह प्रभात फेरी का आयोजन मोहल्ला काठमंडी में किया गया। प्रभात फेरी यजमान के निवास स्थान से चलकर काठमंडी, नई मंडी, राजीव चौक व पोस्ट ऑफिस से होते हुए वापस यजमान के निवास पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

सर्वप्रथम प्रभात फेरी के यजमान गोपीचंद गोयल को परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन करवा सभी को चंदन तिलक लगाया गया। इसके बाद भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर राधा नाम का जाप किया। परिक्रमा के दौरान लोगों ने अपने घरों से निकल कर प्रभात फेरी का स्वागत किया तथा पुष्प वर्षा कर ठाकुर जी की आरती की। राधा रानी के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। प्रभात फेरी के समय सुबह-सुबह शहर की गलियां वृंदावन की कुंज गलियों की तरह लग रही थी। अंत में राम नाम का स्मरण करके सनातन धर्म के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें