फाेटो संख्या:66- माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में पूजा करते श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। नवरात्र के चौथे दिन माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि नवरात्र के चौथे दिन देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है।
मां कुष्मांडा की पूजा करने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है। साथ ही बल और बुद्धि में भी वृद्धि होती है। कमेटी के प्रधान प्रेमचंद सिसोठिया व कमेटी सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि नौ अक्तूबर को माता का विशाल जागरण होगा और 11 अक्टूबर को माता का भव्य मेला व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न खेलों को भी आयोजन होगा।