फोटो संख्या:80- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में रिकार्ड की जांच करती आईजीयू की टीम---
महेंद्रगढ़। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर (रेवाड़ी) की ओर से गठित तीन सदस्यीय निरीक्षण समिति ने राजकीय महिला महाविद्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण समिति ने विश्वविद्यालय के मानकों के अनुसार महाविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का व्यापक निरीक्षण किया। टीम ने परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन प्रणाली, प्रयोगशालाओं और कक्षाओं की स्थिति, पुस्तकालय सुविधाओं, स्टाफ की उपलब्धता एवं कार्यप्रणाली, और आय-व्यय अभिलेखों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पूर्व निरीक्षण समितियों द्वारा बताई गई शर्तों के अनुपालन की भी जांच की गई। महाविद्यालय पहुंचने पर समिति का स्वागत प्राचार्य प्रो. महेंद्र सिंह एवं महाविद्यालय के संपूर्ण स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट से किया। संवाद