मंडी, अटेली। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा चंडीगढ़, प्रोग्राम ऑफिसर रामाशीष मंडल की ओर से खंड अटेली के राजकीय विद्यालयों के जेआरसी फंड का लेखा परीक्षण किया। लेखा परीक्षण के दौरान स्कूल जेआरसी फंड से 3,76,877 रुपये की राशि भारतीय रेडक्रॉस शाखा चंडीगढ़ को जारी किए गए। लेखा परीक्षण अधिकारी और प्रोग्राम ऑफिसर रामाशीष मंडल ने बताया कि वीरवार को खंड अटेली के 28 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक तथा राजकीय उच्च विद्यालयों का लेखा परीक्षण किया गया तथा विभिन्न स्कूलों की ओर से चेक के माध्यम से 3,76,877 रुपये की राशि भारतीय रेडक्रॉस शाखा चंडीगढ़ को जारी की गई। लेखा परीक्षण के दौरान सभी विद्यालयों का लेखा-जोखा सही पाया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्कूलों में बच्चों द्वारा एकत्रित इस धनराशि को भारतीय रेडक्रॉस की ओर से दिव्यांग लोगों की सहायता, विभिन्न सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूकता तथा मानवता के कल्याण हेतु खर्च की जाती है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. देवेंद्र हरित, जिला रेडक्रॉस कोआर्डिनेटर टेकचंद यादव, जेआरसी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर डॉ. सीएस वर्मा, रेडक्रॉस कार्यालय से रामपत, प्राचार्य दयानंद यादव, मुख्याध्यापक सुरेंद्र गुप्ता तथा कंवर सिंह भी मौजूद रहे।