नारनौल। जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम पंचायत बड़कोदा में पेयजल की जांच करते हुए पेयजल उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शनों की जांच की गई।
खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने बताया कि गांव में कुछ उपभोक्ता अपने पेयजल कनेक्शन को सुरक्षित नही रखते जो की डायरियां जैसी बीमारियों का कारण बनते है। यदि किसी उपभोक्ता का पेयजल कनेक्शन नाली के अंदर होता है तो उसमें किसी कारण से कोई लीकेज हो सकती है। ऐसे में नाली के अंदर दूषित पानी घरों में चला जाता है जो कई बीमारियों का कारण बनता है। कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र पाल रंगा ने बताया कि यदि मेन पाइप लाइन में कोई लीकेज होती है तो उपभोक्ता विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805678 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सहेंद्र, मोटर चालक राजेंद्र व संजय उपस्थित रहे।