फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीएचसी का 50 फीसदी काम पूरा, दूसरे चरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अब अपने दूसरे चरण में पहुंच गया है और करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने बाकी बचे निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसी महीने एजेंसी तय कर कार्यादेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह दो मंजिला भवन इलाके में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का बड़ा केंद्र बनेगा। इसमें मरीजों के साथ-साथ डॉक्टरों और स्टाफ के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। 10 क्वार्टर भी बनाए जाएंगे ताकि दूर से आने वाले डॉक्टर यहीं रह सकें।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सीएचसी शुरू होने के बाद उन्हें इलाज के लिए महेंद्रगढ़ या दूसरे शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अधिकारियों का दावा है कि यह प्रोजेक्ट दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा जिससे क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


वर्जन:
सीएचसी निर्माण का 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है और दूसरे चरण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। दिसंबर तक कार्य पूरा करवाने का प्रयास रहेगा और वर्ष 2027 में मरीजों को उपचार मिलना शुरू हो जाएगा।-कृष्ण कुमार, एसडीओ,पीडब्ल्यूडी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें