बीजेआरडी क्रिकेट महाकुंभ में दादरी व विश्वविद्यालय की टीम के बीच टॉस करवाते कमेटी सदस्य राजेश ग
महेंद्रगढ़। बीजेआडी क्रिकेट महाकुंभ के तीसरे दिन ग्रुप तीन के दो मुकाबले हुए। पहला मुकाबला हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय जाट-पाली महेंद्रगढ़ व हरिकेन्स चरखी दादरी के बीच हुआ। विवि की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। चरखी दादरी की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट खोकर 133 रन बनाए। केंद्रीय विश्वविद्यालय की टीम 11.2 ओवर में 100 रन बनाकर ऑल आउट हो गई तथा चरखी दादरी ने 33 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबले में मैन ऑफ दा मैच मंजीत जाट ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 33 गेंदों में धुआंधार 83 रनों की पारी खेली। वहीं गेंदबाजी करते हुए दो ओवरों में 14 रन देकर दो विकेट लिए।
वीरवार को दूसरा मुकाबला सीएल नारनौल व चरखी दादरी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर चरखी दादरी की टीम ने पहेल गेंदबाजी का निर्णय लिया। सीएल नारनौल की टीम ने 15 ओवरों के इस मुकाबले में आठ विकेट खोकर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चरखी दादरी की टीम ने एक गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया। इस मुकाबले में अश्वनी शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे जिन्होंने 3 ओवरों में 20 रन देकर तीन विकेट लिए।
आगामी दो दिनों में यह टीमें होंगी आमने-सामने
क्रिकेट प्रबंधक बिरेंद्र सिंह व संदीप फौजी ने बताया कि शुक्रवार को बाबा तेजादास क्लब श्रीबहादुरनगर, एपीएस ग्रुप ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश, बीजेआरडी क्रिकेट एकेडमी पाली व एसपीएस नीरपुर की टीमों के बीच मुकाबले होंगे। जबकि शनिवार को अमित पाली, आशु पटियाला, डेकन चार्जर रोहतक व सैग्नो ट्रॉप्स जयपुर के बीच मुकाबले होंगे। बता दें कि प्रतियोगिता में दो मुकाबले जीतकर पहले ग्रुप में गुरुग्राम व दूसरे ग्रुप में दादरी की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं।