फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में गहने और 10 हजार रुपये छीनने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना एरिया में दो गुटों में मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने दो-तीन लोगों की मारपीट की व गहने समेत दस हजार रुपये छीन लिए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर स्नेचिंग समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंढाणा निवासी पवन कुमार 11 जनवरी की शाम सात बजे खेत पर गया था। वहीं पर गांव का प्रमोद उर्फ मोनू भी खड़ा था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने उसका बेटा गौरव दसवीं में पढ़ता और अक्सर प्रमोद के साथ रहता है। इस पर पीड़ित ने प्रमोद से कहा कि उसके बेटे को अपने साथ क्यों रखता है। आरोप है कि इसी बात पर प्रमोद ने गाली देनी शुरू कर दी। इसके बाद पीड़ित घर आ गया। कुछ देर बाद प्रमोद उसकी मां मुकेश देवी, छोटा भाई छोटू व बहन के साथ पीड़ित के घर आ गए। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित के साथ उसकी पत्नी व भाई कैलाश के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपी पत्नी के गले से सोने की चेन व सोने का बाला तोड़ लिए। जबकि, प्रमोद ने पीड़ित से 10 हजार रुपये भी छीन लिया। शोरगुल होने पर अन्य लोग आए और आरोपियों ने बचाया। पीड़ित का कहना है कि रंजिशन प्रमोद उसके बेटे गौरव को अपने साथ रखकर गलत आदतें डाल रहा है। मना करने पर आरोपी मारपीट करता है। मारपीट में गंभीर रुप से घायल होने पर पीड़ित को जीएच में उपचार करना पड़ा। शिकायत मिलने पर सदर थाना पुलिस ने आरोपियों ने मारपीट,स्नेध्ंग और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें