फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चांदूवाड़ा की रामलीला में अधर्म पर धर्म की जीत देख गूंज उठे जयकारे

विज्ञापन
फोटो नंबर-02 चांदूवाड़ा की रामलीला में ताड़का वध की लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। वन में गूंजी ताड़का की भयानक हुंकार, कांप उठे ऋषि-मुनि, डगमगा गया तपोवन। तभी विश्वामित्र के साथ हाथों में धनुष लेकर आगे बढ़े श्रीराम और लक्ष्मण। टंकार हुई, बाण चला और अत्याचारी ताड़का धराशायी हो गई। मंच पर यह दृश्य उतरा तो पूरा पंडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

मोहल्ला चांदूवाड़ा स्थित श्री धार्मिक रामलीला की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार रात राम जन्म और ताड़का वध लीला का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों के सशक्त अभिनय, प्रभावशाली संवादों और आकर्षक मंच सज्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
लीला में इससे पहले श्रीराम के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण चित्रण किया गया, जिसने श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह पैदा किया। इसके बाद महर्षि विश्वामित्र के साथ श्रीराम-लक्ष्मण के वन गमन और ताड़का वध के दृश्य जीवंत रूप में प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

श्रीराम की भूमिका वैभव सैनी, लक्ष्मण की पुरुष वर्मा, राजा दशरथ की मनमोहन सोनी, माता कौशल्या की विकास चौहान और वशिष्ठ ऋषि की सत्यम वर्मा ने निभाई। शृंगी ऋषि की भूमिका पंडित कैलाश हरित, विश्वामित्र की मोहित सोनी, ताड़का की बलवंत सैनी, सुबाहु की ललित सैनी, मारीच की योगेश वर्मा और द्वारपाल की भूमिका अंकुर पांडे ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें