फोटो नंबर-14मोहल्ला चौधरियान में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत- संस्था
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को प्रभात फेरी का आयोजन मोहल्ला चौधरियान स्थित बंसी सिंह पार्क से किया गया। सर्व प्रथम सुबह मुख्य यजमान वीरेंद्र मोदी ने परिवार सहित पूजन कर पावन ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद ढोल-मृदंग की धुन पर श्रद्धालु राधे-राधे का जाप करते हुए भक्ति में लीन नजर आए। प्रभात फेरी मुख्य यजमान के निवास से शुरू होकर सिलाखाना, महत्ता चौक, गुरुनानक पुरा व अन्य मार्गों से होती हुई पुनः यजमान के निवास पर संपन्न हुई। मार्ग में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। संवाद