फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में गूंजे राधे-रानी के जयकारे

विज्ञापन
फोटो नंबर-14मोहल्ला चौधरियान में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत- संस्था
विज्ञापन
नारनौल। राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को प्रभात फेरी का आयोजन मोहल्ला चौधरियान स्थित बंसी सिंह पार्क से किया गया। सर्व प्रथम सुबह मुख्य यजमान वीरेंद्र मोदी ने परिवार सहित पूजन कर पावन ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद ढोल-मृदंग की धुन पर श्रद्धालु राधे-राधे का जाप करते हुए भक्ति में लीन नजर आए। प्रभात फेरी मुख्य यजमान के निवास से शुरू होकर सिलाखाना, महत्ता चौक, गुरुनानक पुरा व अन्य मार्गों से होती हुई पुनः यजमान के निवास पर संपन्न हुई। मार्ग में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें