फोटो नंबर-07मोहल्ला बावड़ीपुर में प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु। स्रोत: संस्था
- फोटो : बोधि वृक्ष की पूजा करने जाते बौद्ध अनुयायी।
नारनौल। श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को बावड़ीपुर मोहल्ले से राधा नाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। प्रभात फेरी का शुभारंभ मुख्य यजमान शारदा देवी पत्नी हरिसिंह परिवार की ओर से ज्योति प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने ढोल-मृदंग की थाप पर राधे-राधे का संकीर्तन करते हुए भक्ति भाव से यात्रा निकाली। संगठन के संचालक घनश्याम गर्ग ने बताया कि यात्रा बावड़ीपुर से विभिन्न मार्गों से होकर पुनः यजमान के निवास पर संपन्न हुई। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी की आरती की, पुष्प वर्षा की तथा प्रसाद वितरित किया। संवाद