फोटो: हाथ में पानी के सकोरे लिए संगठन के कार्यकर्ता। स्रोत: संगठन
- फोटो : बोधि वृक्ष की पूजा करने जाते बौद्ध अनुयायी।
नारनौल। पर्यावरण बचाओ संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से आओ बने पंछियों का सहारा मुहिम के तहत लघु सचिवालय प्रांगण, सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क व सुभाष पार्क में पंछियों के लिए पानी के सकोरे पेड़ों पर बांधे। संगठन के कार्यकर्ता राजेश शर्मा ने बताया की विभिन्न स्थानों पर पंछियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था पूरी गर्मियों में की जाएगी। वहां पर उपस्थित गोपाल शर्मा, पवन गौतम, अभिषेक शर्मा व सुमित चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने देखरेख की जिम्मेदारी ली। संवाद