फोटो नंबर-12प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्रोत:संस्था
- फोटो : 1
नारनौल। प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को राधे नाम प्रभात फेरी श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ मोहल्ला राव का से निकाली गई। प्रभात फेरी के यजमान अनिल सैनी परिवार रहे। संगठन के संचालक सीताराम चौबे ने बताया कि प्रभात फेरी मोहल्ला राव का से शुरू होकर लोहा मंडी व अस्पताल मार्ग से होते हुए मुख्य यजमान के निवास पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने राधे-राधे नाम का संकीर्तन करते हुए नृत्य किया। प्रभात फेरी में श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी एवं लड्डू गोपाल के दर्शन किए तथा ढोल-मंजीरों की थाप पर राधा नाम का जाप किया। आयोजन के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने इसे वृंदावन जैसी अनुभूति बताया। संवाद