फोटो 08 अंताक्षरी प्रतियोगिता में संवाद करते विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
- फोटो : 1
सिहमा। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी, संस्कृत एवं अन्य भारतीय भाषाओं से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। अंताक्षरी, शब्द निर्माण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, कहानी लेखन, कविता पाठ, भाषण, संवाद प्रस्तुति व टंग ट्विस्टर जैसे कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों की भाषा दक्षता और रचनात्मकता को निखारने का कार्य किया। प्राचार्य कृष्ण कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप भारतीय भाषाओं का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत आवश्यक है। संवाद