फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिवाजी नगर में गूंजे राधा रानी के जयकारे

विज्ञापन
फोटो नंबर-24प्रभात फेरी के दौरान राधा रानी के भजनों पर झूमती महिलाएं। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
नारनौल। शहर की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट की ओर से रविवार को मोहल्ला शिवाजी नगर से प्रभात फेरी आयोजन किया गया। श्रद्धालु ढोल, मृदंग और मंजीरों की धुन पर राधे-राधे नाम का संकीर्तन करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरे। मार्ग में जगह-जगह ठाकुर जी एवं युगल सरकार की आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन और नृत्य के माध्यम से ठाकुर जी की आराधना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें